नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया (भागलपुर) : राजद द्वारा पटना के गांधी मैदान में 27 अगस्त को आयोजित "देश बचाओ भाजपा भगाओ" महारैली में शामिल होने के लिए नवगछिया अनुमंडल से पचास हजार
राजद कार्यकर्ता पटना रवाना होंगे। ये बातें युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहीं।
सांसद बुलो मंडल ने नवगछिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि महारैली को ऐतिहासिक बनाना है। भाजपा की सरकार में देश में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से हाथ मिलाने के कारण बिहार में भी स्थिति खराब हो गई है। बिहार व देश बचाने के लिए भाजपा को भगाना ही होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंचायतों एवं प्रखंडों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में हिस्सा लेने के लिए जागरूक करें। बैठक में जिला अध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव, मनोज यादव, राजेंद्र यादव के अलावा सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें