नवगछिया और कटिहार के दो-दो लोग विक्रमशिला सेतु पर हुए गंभीर घायल, पुलिस ने पहुंचाया मायागंज
नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA), भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर होने पर रविवार को चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में नवगछिया के सुनील ठाकुर और सुनीता देवी जबकि कटिहार के विवेक कुमार और गौरव कुमार शामिल थे। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सुनील और सुनीता भागलपुर से नवगछिया जबकि विवेक और गौरव नवगछिया से कहलगांव जा रहे थे। दोनों की बाइक अनियंत्रित होने से यह आमने सामने की टक्कर हो गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें