आज यानी 11 अगस्त को साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण पड़ेगा। यह ग्रहण आंशिक होगा। इसके लिए शुक्रवार रात करीब एक बजे से इसका सूतक लग जाएगा और यह सूतक 11 अगस्त शनिवार को शाम 5 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका यहां सूतक आदि नहीं माना जाएगा। यह ग्रहण तीन घंटे तक पड़ेगा जिसे यूरोप, अमेरिका और उत्तरी एशिया के कुछ दे्शों में देखा जा सकेगा। चूंकि यह ग्रहण आंशिक है ऐसे में चंद्रमा सूर्य के 65 भाग को ही ढक पाएगा।
टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार यह भारत के समयानुसार दोपहर 01:32:08 बजे शुरू होगा। दोपहर करीब 03:16:24 मिनट पर यह मैक्सिमम होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है। इस बार सूर्य ग्रहण का समय कुल 3 घंटे 30 मिनट तक होगा।
भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण-
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि भारत में न दिखने के कारण इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। सूर्य ग्रहण को देखने के शौकीन लोग नासा या अन्य के द्वारा किए जाने वाले ऑनलाइन टेलीकास्ट के जरिए इंटरनेट पर लाइव देख सकेंगे। फिर भी इसका सूतक काल माना जाएगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और वहां पूजा अर्चना की मनाही होती है। गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान घर से बाहर न निकलने की मान्यता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें