आज 26 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। आज पूर्णिमा तिथि का मान सूर्योदय से लेकर शाम 04:20 बजे तक रहेगा। उक्त अवधि में पूर्णिमा को करने वाले समस्त शुभ कार्य किए जाएंगे। ब्राह्मणों का विशेष पर्व श्रावणी भी इसी दिन मनाया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा को चातुर्मास के सबसे शुभ दिन के रूप में माना गया है। इसमें किए हुए शुभ कार्यों का कई गुना फल प्राप्त होता है।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित शिव शंकर ठाकुर के अनुसार आज सुबह 7:43 बजे से 9:18 बजे तक चर, सुबह 9:18 बजे से लेकर 10:53 बजे तक लाभ और सुबह 10:53 बजे से लेकर 12:28 बजे तक अमृत मुहूर्त का समय होगा। उन्हों ने बताया कि इसके बाद दोपहर 2:03 बजे से लेकर 3:38 बजे तक शुभ, शाम 6:48 बजे से लेकर 8:13 बजे तक शुभ, रात 8:13 बजे से लेकर 9:38 बजे तक अमृत और फिर रात 9:38 बजे से लेकर 11:03 बजे तक चर मुहूर्त रहेगा। उन्होंने बताया कि इन मुहूर्तों में राखी बांधी जा सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें