नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA), भागलपुर। डिब्रूगढ़ नईदिल्ली 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुधवार की शाम दो की जान चली गयी। घटना पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत कटरिया और नवगछिया स्टेशन के बीच की है। जहां रेल पटरी किनारे बाढ़ ग्रस्त लोग आकर शरण लिये हुए हैं।
मृतक की पहचान सहोड़ा निवासी जनार्दन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रमेश सिंह और रमेश सिंह के एक वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। जहां इस घटना से रमेश सिंह की पत्नी नीलम देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही घटना स्थल के समीप रह रहे अन्य बाढ़ प्रभावित व विस्थापितों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों के साथ मौत के बीच जीवन जीने की स्थिति बनी हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें