नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA), नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि के आज सम्पन्न हुए चुनाव में रणविजय यादव 3 मतों से विजयी घोषित हुए। जिनको कुल 30 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंद्वी राजकिशोर सिंह को 27 मत प्राप्त हुए। जहां 59 मतदाताओं में से 57 मतदाताओं ने मतदान किया था तथा 2 मतदाता अनुपस्थित रहे।
इस मतदान के दौरान सबसे पहला मतदान प्रत्याशी रणविजय यादव ने और दूसरा मतदान भी दूसरे प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने तथा अंतिम मतदान शिक्षक संघ के सचिव रामानंद सिंह ने किया।
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी ने शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में प्रो रणविजय यादव को विजयी घोषित करने के बाद सबसे पहले बधाई दी। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकिशोर सिंह सहित लेखापाल विनोदानंद मंडल, वर्सर अनिल मंडल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव एवं सचिव रामानंद सिंह, अमरजीत सिंह, मानिकचंद जी, बिनोद भगत, रामलखन यादव, सुबोध यादव, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, प्रयोगशाला प्रभारी राजेश कानोडिया, अशोक गुप्ता, श्याम सुंदर आजाद, अनिल कुमार सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के अलावा नगर भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने रणविजय यादव को जीत की बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें