500 मतदान केंद्रों पर 5,22,998 मतदाता कर सकते हैं मतदान
राजेश कानोड़िया
इस बार हो रहे लोकसभा चुनाव के दौरान भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के गंगा पार पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत पड़ने वाले दो विधानसभा (गोपालपुर और बिहपुर) क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता नवगछिया प्रखंड में हैं तो सबसे कम मतदाता इस्माइलपुर प्रखंड में हैं। ये दोनों प्रखंड गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के ही हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2,69,353 मतदाता हैं। जिनमें से नवगछिया प्रखंड में 59201 पुरुष और 54133 महिला कुल 1,13,334 मतदाता हैं। वहीं इस्माइलपुर प्रखंड में 15,059 पुरूष और 13,816 महिला तथा 2 अन्य कुल 28,877 ही मतदाता हैं। जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड में 31,868 पुरूष और 28,798 महिला तथा 2 अन्य कुल 60,668 मतदाता हैं। साथ ही गोपालपुर प्रखंड में 35,172 पुरुष और 31,293 महिला तथा 9 अन्य कुल 66,474 मतदाता हैं।
इधर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 2,53,646 मतदाता हैं। जिनमें से नारायणपुर में 39,454 पुरूष और 35,191 महिला तथा 5 अन्य कुल 74,650मतदाता हैं। बिहपुर प्रखंड में 46,792 पुरूष और 42,156 महिला तथा 2 अन्य कुल 88,950 मतदाता हैं। वहीं खरीक प्रखंड में 47,302 पुरूष और 42,738 महिला तथा 5 अन्य कुल 90,045 मतदाता हैं। जो गुरुवार 18 अप्रैल को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। इनके लिये गोपालपुर क्षेत्र में 260 और बिहपुर क्षेत्र में 240 कुल 500 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 5,22,998 मतदाता मतदान कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें