नवगछिया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के बिहार प्रदेश प्रभारी पंडित अंशु झा के निर्देश पर युवा अध्यक्ष भागलपुर प्रमंडल प्रभारी पंडित उज्जवल आनंद झा, प्रदेश सलाहकार पंडित धीरज, प्रदेश उपाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, के नेतृत्व में पंडित ललित झा को नवगछिया प्रमंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इस दौरान ललित झा ने कहा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ को एक नई ऊर्जा प्रदान करते हुए इमानदारी से अपना दायित्व संभाल लेंगे और संघ को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही भगवान परशुराम को साक्षी मानकर संकल्प लेते हुए अपने दायित्व का निर्वाह भली-भांति करूंगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें