नवगछिया। मकर संक्रांति का संदेश दही इत्यादि ले जा रहे एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने सामने हुई टक्कर में एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दो को चिंता जनक स्थिति में नवगछिया से रेफर कर भागलपुर भेज दिया गया है। बाइक सवार मृतक का नाम सुबोध मंडल पिता नित्यानंद मंडल घर साधुपुर नवगछिया बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर दो दो लोग थे। दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। या तो वह भाग गया अथवा किसी अन्य जगह इलाज के लिए चला गया।
बताते चलें कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक होंडा कंपनी की है। जहां एक बाइक का नंबर BR11AJ 3443 है। वहीं दूसरी बाइक का नंबर BR10AB 0778 है।
दुर्घटना स्थल पर बिखरा मकर संक्रांति का संदेश दही
दुर्घटना ग्रस्त बाइक
दुर्घटना ग्रस्त बाइक
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें