लोक जनशक्ति पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त की गईं विनीता सिंह ने मंगलवार काे कहा, बूथ स्तर तक लाेगाें काे जाेड़ने का लक्ष्य है। उन्हें नवगछिया जिला का प्रभार भी सौंपा गया है। इसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करती हैं।
बुधवार, 29 जनवरी 2020
लोजपा ने की सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति
नव-बिहार समाचार (nnn)। लोजपा ने सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंसराज ने मंगलवार को सूची पर मुहर लगायी। इसके अनुसार जमुई- संजय सिंह, रोहतास- राकेश कुमार सिंह, समस्तीपुर- रंजीत कुमार सुमन, औरंगाबाद- अरविंद कुमार सिंह, खगड़िया- विभूति भूषण पासवान, वैशाली- केशव सिंह, जहानाबाद- सत्येन्द्र सिंह, नालंदा- रंजन बिंद, मुंगेर- सुरेन्द्र विवेक, मुजफ्फरपुर- रामनाथ रमण, बक्सर- जीवन सिंह, मधुबनी- सरिता पासवान व चंद्रशेखर राय, भागलपुर- भुवनेश्वर पाठक, पूर्णिया- मिथिलेश निषाद, सीवान- महताब आलम, पटना- उपेंद्र यादव, अरवल- सौरभ पांडेय व सुधा देवी, गया- विश्वनाथ पासवान व छोटेलाल यादव, मधेपुरा- आरके चौधरी, गोपालगंज- संजय रविदास, अररिया- युसूफ सलाउद्दीन, शेखपुरा- रमेश कुमार सिंह, नवादा- अनिल चौधरी, बगहा-हरिराम मिश्रा, कटिहार- नीरज कुमार मंडल व मो. असलम, किशनगंज- नौशाद अहमद, पूर्वी चंपारण- साजेश कुमार पासवान, सहरसा- अंशुमान सिंह व सत्येन्द्र कुमार नायक, बेगूसराय- सुनीता शर्मा, दरभंगा- बी.एन. सिंह, सुपौल- चंदन सिंह, नवगछिया- कपिलदेव प्रसाद यादव व विनीता सिंह, शिवहर- मुजफ्फर ईमाम, सीतामढ़ी- मीना पासवान व सलाउद्दीन खान, लखीसराय- कौशलेन्द्र कुमार व दीनानाथ क्रांति, सारण-चंदन यादव व सप्तऋषि पांडेय, भोजपुर- रंजीत पासवान व कामेश्वर सिंह, पश्चिमी चंपारण- रविन्द्र कुमार सिंह, कैमूर- विनय तिवारी, बांका- मिथिलेश सिंह प्रभारी होंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू ने दी। पार्टी ने पहले ही सभी प्रमंडलों की कमान प्रदेश उपाध्यक्षों को सौंपी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें