नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नगर भाजपा अध्यक्ष कौशल कुमार जयसवाल के द्वारा नवगछिया नगर के संगठन की विस्तार की घोषणा कर दी गई है। जिसमें कुल 61 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इस भारी भरकम कमेटी में 16 पदाधिकारी एवं 45 कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।
भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश कुमार यादव और मो नईम अख्तर को महामंत्री बनाया गया है। जबकि नूतन देवी, अभिनंदन यादव, प्रेम जायसवाल, राजीव कुशवाहा, गोपाल तांती और छोटू सिंह बादुरिया को उपाध्यक्ष तथा शंभू रजक, सूरज कुमार, रंजीत कुमार और अर्चना देवी को मंत्री एवं किरण देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामानंद सिंह सहित 45 को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें