नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के सचिव सह सेवार्थ नवगछिया के संयुक्त सचिव समाजसेवी हड़िया पट्टी (घाट ठाकुरबाड़ी गली) निवासी विष्णु कुमार साह (40) का मंगलवार को इलाज के दौरान कोलकाता में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही नवगछिया के लोगों ने शोक की लहर दौड़ गई। जिनका पार्थिव शरीर नवगछिया पहुंच गया है। जिनका अंतिम आज किया जायेगा।
बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बाताया कि विष्णु जी सरल और सहज स्वभाव के थे, उनके समाजिक एवं धार्मिक कार्यों को कभी भुला नहीं जा सकता है। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। पंकज भारती ने बताया की चार फरवरी को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने सिलीगुड़ी ले जाया गया। वहां से फिर उन्हें कलकत्ता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें एक लड़का एक लड़की है। वह अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। नवगछिया खेल संघ के संयोजक सह ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने कहा कि मिलनसार एवं समाजसेवी छोटे भाई बिष्णू के सामाजिक कार्यो को भुलाया नही जा सकता है।
उनके निधन पर नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, सेवार्थ संस्था के अध्यक्ष डॉ अनंत विक्रम, डॉ संदीप गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, धर्मेंद्र गुप्ता, भाजपा के मुकेश राणा, मुकेश गुप्ता, अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, सुमित साह, मनीष भगत, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, संयोजक श्रीधर शर्मा, सुनील जोशी, अशोक केडिया, विक्रम भूडोलिया, प्रवीण कुमार पिंकू, मध्य देशी वश्य समाज के निरंजन साह, विशाल कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, विवेकानंद कुमार उर्फ चिक्कू, पुरुषोत्तम कुमार, डी पी सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, कुणाल कुमार गुप्ता सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें