नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस जिला नवगछिया में पदस्थापित एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को राष्ट्रपति मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत पटना पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने राष्ट्रपति द्वारा दिए गए मेडल और प्रमाण पत्र एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पुलिस में सराहनीय सेवा के लिए दिया गया है। इस अवार्ड की घोषणा राष्ट्रपति ने 2017 में की थी।
मालूम हो कि नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती इससे पहले भी दो बार राष्ट्रपति गलेंट्री एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। पहला गलेंट्री आवर्ड उन्हें वर्ष 2002 में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में पुन: यह आवर्ड दिया गया। इसके बाद वर्ष 2017 में सरहानीय सेवा के लिए राष्ट्रपति मेरिटोरियस आवर्ड के लिए चयनित किया गया था। एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती वर्ष 1994 में दरोगा पद पर बहाल हुए थे। 2018 से नवगछिया एसडीपीओ पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें