नवगछिया। लोकजनशक्ति पार्टी की पुलिस जिला नवगछिया में सभी प्रखंड अध्यक्ष और सभी जिला पदाधिकारियों एवं वरीय तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया स्थित जिलाध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल के आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी श्रीमति विनीता सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर 14 अप्रैल को गांधी मैदान में होने वाली रैली के साथ साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल ने की। जिसमें कार्यकारी जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पासवान, युवा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सीपक यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीरा देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो मुख्तार, नगर अध्यक्ष नकुल पासवान, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष नकुल चौधरी, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सुनील हरिजन, खरीक प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र पोद्दार, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष गिरीश सिंह, दलित सेना के अनिल पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें