नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। जिला भाजपा कार्यालय नवगछिया में जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में संगठन के जिला पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें सभी शक्ति केंद्रों को सेक्टर के अंतर्गत वगीकृत किया गया। बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा में कुल 30 सेक्टर का गठन किया गया। जिनके सभी सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। एक दो दिनों में सभी नियुक्त सेक्टर प्रभारियों की सूची जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मणि ने दी।
इस बैठक में पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला महामंत्री नीलाम्बर झा नीलू, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, अजित चौधरी, अजय कुमार सिंह कुशवाहा, विजय कुमार चौधरी, महंत नवल किशोर दास, पूनम चौरसिया, जिला प्रवक्ता राजेश मणि, सत्यप्रकाश झा, जिलामंत्री मुकेश राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन, अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान, क्रीड़ा मंच जिलाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुरारी चिरनियाँ, भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी गगन चौधरी, सलिल केसरा, दीपक कुमार भगत आदि सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें