नव-बिहार समाचार। लॉकडाउन के दौरान पुलिस जिला नवगछिया के नगर पंचायत नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र कॉलोनी में दिन दहाड़े लगभग सवा दस बजे कुछ गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा, नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव सहित पुलिस बल इत्यादि घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में लग चुके हैं। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में नयाटोला निवासी किशोर चौरसिया का पुत्र गुलशन कुमार उर्फ गुड्डू घायल हुआ है। जिसे चार गोली लगने की बात बताई जा रही है। एक गोली पेट में, एक छाती में, एक हाथ में और एक पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही है। जिसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेजाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें