नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। कोरोना से बचाव को लेकर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा पुलिस जिला नवगछिया के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नवगछिया नगर, नगरह, बैसी, नवादा और धोबिनिया गांव के लोगों के बीच सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस जागरूकता अभियान के तहत नवगछिया नगर में मारवाड़ी विवाह भवन के पास शंभु रुंगटा, मनोज चौधरी, शिव कुमार डोकानिया, संतोष यादुका, मनोज अग्रवाल, नंद लाल तिवारी, प्रमोद चिरानिया, सौरभ नारनोली, अरुण यादुका, दीपक अग्रवाल इत्यादि के सहयोग से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष बिष्णु खेतान द्वारा बताया गया कि यह कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत ही ज्यादा तेज गति से प्रभावित करता है। इसकी अब तक कोई दवा या उपचार नहीं विकसित हो पाया है। इसका सिर्फ एक ही उपाय है और वह है आपसी सामाजिक दूरी बनाये रखना। जिसकी वजह से ही आप और हम तथा पूरा समाज और देश इस संक्रमण के खतरे से बच पायेगा।
वहीं नगरह गांव में मुखिया भरत लाल पासवान और अन्य ग्रामीणों के बीच इसकी चर्चा कर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने का आग्रह किया गया। जबकि वैसी गांव में ग्रामीणों के बीच विस्तार से इस कोरोना वाइरस से बचाव की जानकारियां दी गई।
इधर नवादा गांव में जदयू नेता चंदेश्वरी सिंह के साथ ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। उधर धोबिनिया गांव के युवक अभिषेक कुमार के साथ गांव को लोगों को जागरूक किया गया।
इस जागरूकता अभियान में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष बिष्णु खेतान ने मुख्य रूप से मुंह पर मास्क या रुमाल अथवा गमछा अवश्य लगाकर रखने की सलाह दी। साथ ही आपस मे हर जगह दूरी बनाए रखने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। इसके साथ ही बच्चों पर नियंत्रण रखने की बात भी कही। इस अभियान में बिष्णु खेतान के अलावा सुमित अग्रवाल, सुमित भगत, राजेश कानोडिया इत्यादि लोग शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें