नव-बिहार समाचार, भागलपुर। इस समय एक बड़ी खबर सामने आयी है पटना से। जहां 5 और कोरोना मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य का आंकड़ा 141 हो गया है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 नए मरीज भागलपुर जिले से जबकि एक मरीज बांका जिले से सामने आया है। भागलपुर के तीन पुरूष मरीजों में एक की उम्र 33 तो दूसरे की 40 और तीसरे की 46 साल बताई गई है। जबकि एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। यह भागलपुर के नवगछिया की रहने वाली है। वहीं बांका से मिले मरीज की उम्र 45 साल बताई जा रही है। जो बांका जिले के अमरपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि बांका वाले मरीज का कांटेक्ट ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक हेल्थ वर्कर भी भागलपुर का पॉजिटिव मरीज में शामिल है। जबकि दो लोग महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासी बताये जा रहे हैं। दो लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। बता दें कि बुधवार के दिन राज्य में कुल 15 मामले सामने आये हैं। जिसमें 4 भागलपुर के, 8 पटना के, बांका और नालंदा के एक एक और एक मरीज पूर्वी चंपारण का रहने वाला है।
सूबे में जब आज इससे पहले 10 नए मरीज सामने आये थे तब आंकड़ा 136 हो गया था। अब यह आंकड़ा 141 हो गया है। जिसमें पटना से 5 नए मरीज सामने आये हैं। खाजपुरा के अलावे आज पटना के दूसरे इलाके में भी पॉजिटिव के मरीज सामने आए हैं। जिनमें राजधानी के खाजपुरा इलाके में तीन और नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि नए इलाकों में अब जगदेव पथ और बख्तियारपुर का सालिमपुर भी शामिल हो गया है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 141 हो गई है। 42 लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर एक नए जीवन को हासिल किये हैं। सूबे में अभी फिलहाल 97 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक बिहार में हुई है। एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है। राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें