नव-बिहार समाचार। देश भर में अब तक कोरोना संक्रमित की संख्या 14 हजार 629 पहुंच चुकी है। अगर इसकी रफ्तार यही रही तो लगता है कि जल्द ही यह संख्या 15 हजार को पार कर जाएगी। वहीं इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या भी 496 तो पहुंच चुकी है। यह भी 500 को पार कर जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि सरकार और डॉक्टर द्वारा सुझाये जा रहे उपायों को निश्चित रूप से मानना और मनवाना चाहिए। इसी में देश की शान है और राष्ट्र भक्ति की पहचान है।
इस कोरोना वाइरस की वजह से देश में महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां इसके मरीजों की संख्या 3300 को पार कर गई है। उनमें से 201 की मौत भी हो गई है। जबकि 331 मरीज ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा मुंबई में 2 हजार के पार जा चुकी है। वहीं पुणे में 430, नागपुर में 66 और नासिक में 56 बताई जा रही है।
वहीं, महाराष्ट्र के बाद देश भर में दूसरा स्थान दिल्ली का है। जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1700 के पार जा चुकी है। जबकि तीसरा स्थान तमिलनाडु के और चौथा मध्यप्रदेश का है। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना (COVID-19) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इधर गुजरात पांचवें स्थान पर तो राजस्थान छठे पर और उत्तर प्रदेश सातवें स्थान भर, तेलंगाना आठवें और आंध्र प्रदेश नौवें तथा केरल दसवें स्थान पर है। जहां 395 लोग इससे प्रभावित हैं।
कर्नाटक (359), जम्मू कश्मीर (328), पश्चिम बंगाल (287), हरियाणा (223) और पंजाब (211) के बाद बिहार (85) सोलहवें स्थान पर है। इसके बाद ओडिशा (60), उत्तराखंड (40), हिमाचल प्रदेश (38), छत्तीसगढ़ (36) और असम (34) के बाद झारखंड (32) बाइसवें स्थान पर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें