नव-बिहार समाचार, भागलपुर। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री ।संघ की ओर से भागलपुर के आदमपुर थाना में सभी जवानों के बीच संस्था के द्वारा समान का वितरण किया गया। इसमें मास्क, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर और दूसरे सामान थे।
इस मौके पर पुलिसकर्मियों को सम्मान प्रदान करने के बाद वृंदावन के संत और प्रवचन कर्ता अनंत आचार्य जी महाराज ने कहा की लॉक डाउन का पालन करके ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोका जा सकता है।जरूरी है कि लोग कम से कम घर से निकले, लॉक डाउन के समय का सदुपयोग अपने घरों में धर्म ग्रंथ पढ़ने, अध्यात्म पूजा पाठ, योग ध्यान करके अपने आंतरिक उर्जा को बढ़ाएं। मन और चित्त को स्वस्थ रखें, शरीर को निरोग बनाएं। घर के बड़े बुजुर्ग धार्मिक ग्रंथों के आदर्श पात्रों और चित्रों की कहानियां अपने घर में बच्चों को सुनाएं ताकि नई पीढ़ी सतवान नैतिक वान बने।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष आदमपुर विश्व बंधु कुमार, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान, किशन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अनंता आचार्य जी ने बताया कि केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं आरपीएफ जीआरपी थानों में लोगों के लिए जो सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि, संस्थान निशुल्क और निस्वार्थ संपूर्ण भारतवर्ष में जागरूकता अभियान चलाती आ रही है। संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने अपील की है कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें, सावधान रहें, सतर्क रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें