नव-बिहार समाचार। देश भर में कल से लॉकडाउन 4.0 लागू होने वाला है। लॉकडाउन 3.0 का आज आखिरी दिन है और पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें सरकार कुछ छूट देगी। वहीं नई गाइडलाइंस जारी कर दिया गया है। लॉकडाउन 4 को 31 मई तक रहेगा जारी। हवाई सेवा बंद रहेगी। स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। मेट्रो और सामान्य ट्रेन नहीं चलेंगी साथ ही मॉल भी बंद ही रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकान भी बंद ही रहेंगी। धार्मिक संस्थाओं को भी खोलने की इजाजत नहीं है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का फैसला राज्य सरकार ही करेंगी। शाम में सात से सुबह सात बजे तक घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
लॉकडाउन के दो चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं और आज तीसरे चरण का भी आखिरी दिन है। कल यानी सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा। पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले देश के कई राज्यों ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। लॉकडाउन 3.0 के आखिरी दिन अब महाराष्ट्र और पंजाब के बाद तमिलनाडु में भी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु की पलानिसामी सरकार (Tamilnadu Lockdown 4.0) ने इस क्रम में अधिसूचना जारी करते हुए लॉकडाउन 4.0 के नियमों की पूरी जानकारी दी है। इससे पहले महाराष्ट्र, पंजाब की सरकारों ने भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा तेलंगाना की सरकार ने भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें