बिहार। बिहारी फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने आवास पर रविवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई थी। तमाम चाहने वालों ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सुसाइड की खबर सुनकर हतप्रभ हो गए थे।
वहीं दूसरी ओर इस वक्त बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां इस बिहारी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भाभी का निधन हो गया है। अभिनेता सुशांत सिंह की चचेरी भाभी सुधा देवी पहले से बीमार थी एवं उनका इलाज चल रहा था । सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद व गहरे सदमे में आ गई थी। रिश्तेदारों की तमाम आग्रह के बावजूद खाना पीना नहीं खाती थी। पूर्णिया के मलडीहा जो सुशांत सिंह का पैतृक गांव की है जहां सोमवार की देर शाम सुधा सिंह की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि उनके परिवार के लोगों ने की। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। कई लोगों ने सुशांत की मौत पर सवाल भी उठाए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें