नवगछिया (भागलपुर)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को 39 प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिसके तहत नगर विकास एवं आवास विभाग पटना में पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी सह उपनिदेशक अखिलेश सिंह को नवगछिया का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया है।
वहीं नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को पालीगंज पटना का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही नवगछिया के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुकेश कुमार को मंझौल (बेगूसराय) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें