नवगछिया। प्लुरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी शुक्रवार को नवगछिया, रंगरा चौक, इस्माइलपुर और गोपालपुर प्रखंड की जनता की समस्याओं को जानने और समझने के लिए आज शुक्रवार को क्षेत्रीय दौरे पर आ रही है।
यह जानकारी प्लुरल्स पार्टी के शुभम कुमार सानू ने देते हुए बताया कि वह सर्वप्रथम नवगछिया स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से बातचीत करेंगी। इसके बाद कदवा के कई टोला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगी। इसके बाद रंगरा, गोपालपुर और इस्माइलपुर क्षेत्रों में बाढ़ संबंधित हालातों का जायजा लेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें