नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर नवगछिया लोजपा जिलाध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह केवल पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है।
मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को इस दुख की घड़ी में साहस एवं धैर्य रखने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में जिला प्रभारी श्रीमती विनीता सिंह, सीपक यादव, नकुल जी, अशोक यादव, मीरा देवी, प्रोफेसर अशोक आदि ने शोक व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें